रिश्वत लेते हुए  लेखपाल का वीडियो वायरल होने के मामले पर डीएम ने किया निलम्बित

बरेली। बहेड़ी में एक लेखपाल का रिश्वत लेते हुए का वीडियो वायरल होने के मामले में डीएम बरेली के निर्देश पर लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है। करप्शन के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार के निर्देशन में उप जिलाधिकारी बहेड़ी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लेखपाल का पैसे लेते हुए वीडियो वायरल होने पर तत्काल प्रभाव से निलम्बन की कार्यवाही की है।उपजिलाधिकारी बहेड़ी ने अवगत कराया है कि आज 27 सितम्बर को नन्दपुर क्षेत्र के लेखपाल केसर सक्सेना का पैसे लेने  को लेकर वीडियो वायरल हुआ है।इस मामले में  सम्बन्धित लेखपाल को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है साथ ही विभागीय कार्यवाही प्रचलित है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now