बरेली में गणपति बप्पा की विसर्जन शोभायात्रा में उमडा जन सैलाब

बरेली  श्री गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर चल रहे श्री गणेश महोत्सव का गणेश प्रतिमा के विसर्जन के साथ ही  समापन हो गया।  श्री गणेश महोत्सव समिति एवं मराठा एसोसिएशन द्वारा आयोजित 29 वा श्री गणेश महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। 7 सितंबर से 13 सितंबर तक चलने वाले इस महोत्सव को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिसमें 7 सितंबर को झारखंड के राज्यपाल संतोष  गंगवार ने श्री गणेश प्रतिमा की स्थापना कर श्री गणेश महोत्सव का शुभारंभ किया था ।शहर के प्रतिष्ठित सर्राफा व्यापारी कपड़े के व्यापारी व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं प्रदेश के जनप्रतिनिधियो ने भगवान के पंडाल में उपस्थित होकर भगवान श्री गणेश जी का आशीर्वाद लिया संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष अनिल पाटिल ने बताया पिछले 29 वर्षों से बरेली महानगर में श्री गणेश महोत्सव का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया जाता है विघ्नहर्ता भगवान गणेश प्रथम पूज्य है भगवान श्री गणेश जी रिद्धि सिद्धि के दाता है विघ्नहर्ता है ।किसी भी भक्त पर कोई संकट आता है तो भगवान गणेश जी की पूजा करने से उसकी मनोकामनाएं पूर्ण होती है ।भगवान श्री गणेश जी की पूजा करने से सनातन धर्म एवं महाराष्ट्रीयन रीति रिवाज व हिंदू संस्कृति के अनुयायियों को अपने ईस्ट देवता के प्रति आस्था मैं अपार वृद्धि हुई इसलिए इस महोत्सव में हजारों की संख्या में भक्त शामिल होते  हैं। शुक्रवार सुबह  7:00 बजे भगवान गणेश जी का हवन पूजन किया गया उसके बाद  भगवान गणेश जी की विसर्जन महा आरती हुई जिसमें सभी व्यापारियों ने गणपति बप्पा के दर्शन कर आशीर्वाद लेकर प्रसाद ग्रहण किया। गणपति बप्पा की विशाल शोभायात्रा अध्यक्ष अनिल पाटिल के नेतृत्व में निकाली गई। दोपहर 12 बजे गणपति बप्पा के विसर्जन शोभा यात्रा का शुभारंभ शहर के लोकप्रिय महापौर डॉक्टर उमेश गौतम जी द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया ।शोभा यात्रा के शुभारंभ पर व्यापारी नेता राजकुमार राजपूत राजेंद्र सिंह राष्ट्रीय जागरण व्यापार मंडल के विशाल मेहरोत्रा सभी व्यापारियों के साथ शोभायात्रा का शुभारंभ किया ।शोभा यात्रा में गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ के जय घोष के साथ महाराष्ट्रीयन ढोल की धुन पर नाचते गाते एक दूसरे को गुलाल उड़ा कर गणपति बप्पा का जय घोष करके चल रहे थे। शोभायात्रा में शिवाजी मार्ग पर कई सर्राफा व्यापारियों ने शोभायात्रा का स्वागत किया कुतुब खाना मनिहारों वाली गली चौराहे पर फूल वालों की तरफ से करण सिंह के नेतृत्व में शोभायात्रा का स्वागत कर प्रसाद वितरण किया। कुतुब खाना मेंन चौराहे पर नवनीत सिंह श्याम बाबा के नेतृत्व में व्यापारियों ने शोभा यात्रा का  स्वागत किया जिसमें आज की शोभायात्रा की दहीहंडी उत्सव विशेष रूप से मनाया गया ।शोभायात्रा की सबसे बड़ी दहीहंडी कुतुब खाना के व्यापारियों द्वारा बांधी गई थी जिसे गोविंदा की टोली पिरामिड बनाकर गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ के जय घोष के साथ गुलाल उड़ा कर तोड़ी । बड़ा बाजार पर गगन मेहरोत्रा के नेतृत्व में स्वागत किया जगत टॉकीज पर अरुण सिंह के नेतृत्व में स्वागत कर प्रसाद वितरण किया ।बड़ा बाजार पर आशीष पटवा की तरफ से स्वागत कर प्रसाद वितरण किया। साहूकारा सराफा बाजार में सभी सर्राफा व्यापारियों ने संदीप अग्रवाल संजीव अग्रवाल राजीव अग्रवाल दिनेश अग्रवाल की तरफ से भव्य स्वागत कर प्रसाद वितरण किया । किला  फाटक पर शोभायात्रा का समापन हुआ।  वहां से वाहन द्वारा रामगंगा जी के तट पर ले जाकर भगवान श्री गणेश जी का विसर्जन किया गया आज की शोभा यात्रा में मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा महाराष्ट्र से आया हुआ 100 लोगों का बैंड जो शिव प्रतिष्ठान सांगली के नाम से मशहूर है ।जिला सांगली महाराष्ट्र से यह कलाकार गणपति बप्पा के विसर्जन के लिए खासतौर से बरेली बुलवाए गए थे जिन्होंने आज बरेली की सड़कों पर सभी गणेश भक्तों के साथ अपनी कला की धुन पर भक्तों को नाचने गाने को मजबूर कर दिया।

3 thoughts on “बरेली में गणपति बप्पा की विसर्जन शोभायात्रा में उमडा जन सैलाब”

  1. Thanks for any other excellent post. Where else may anybody get that type of information in such a perfect method of writing? I’ve a presentation next week, and I am on the look for such info.

  2. Pretty component of content. I just stumbled upon your weblog and in accession capital to assert that I get in fact loved account your blog posts. Anyway I’ll be subscribing in your feeds and even I fulfillment you access constantly quickly.

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now