अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद ने बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे हमलों के विरोध में किया प्रदर्शन

बरेली ।। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद और राष्ट्रीय महिला परिषद ने बांग्लादेश में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में डीएम कार्यालय पर नारेबाजी करके अपना विरोध जताया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं द्वारा पीएम मोदी को संबोधित एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा । अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद और राष्ट्रीय महिला परिषद ने संयुक्त रूप से दिए ज्ञापन में कहा है कि बांग्लादेश में हिंसक प्रदर्शन के चलते वहां की व्यवस्था पटरी से उतर चुकी है। भारत सरकार को पड़ोसी मुल्क में हो रही घटनाओं के प्रति जागरूक होने की जरूरत है।

 

 

 

बांग्लादेश में हो रही घटनाओं में एक ऐसा समुदाय है जो हिंदुओ को दुश्मन मानते हुए हमला कर रहा है। इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने कहा कि बांग्लादेश के आंदोलन में अल्पसंख्यक हिन्दुओं को जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है। मंदिरों को तोड़ा जा रहा है। हिन्दुओं की हत्या भी की जा रही है।उनकी भारत सरकार से मांग है कि वह बांग्लादेश के हिंदुओं को सुरक्षित करने के लिए जरूरी पहल करें। वहीं भारत सरकार बांग्लादेश के सेना प्रमुख से सीधे बात करके हिंदुओ की रक्षा के लिए कहे। ज्ञापन देने वालों में राष्ट्रीय महिला परिषद जिलाध्यक्ष राधा शर्मा ,राष्ट्रीय व्यापार परिषद अध्यक्ष रविन्द्र कुमार , जिलाध्यक्ष अंजू गोयल, महानगर अध्यक्ष सीमा अग्रवाल ,महामंत्री शशि लता ,कोषाध्यक्ष ऊषा वीर ,प्रवेश गंगवार सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now