जिलाधिकारी ने श्री श्यामा प्रसाद मुखर्जी रुर्बन मिशन योजना के अंतर्गत नरियावल में स्थापित पशुशाला का किया निरीक्षण

गौशाला की सुरक्षा हेतु जाली लगाने एवं साफ-सफाई इत्यादि के संबंध में आवश्यक दिये निर्देश

बरेली, 08 अगस्त। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के साथ विकासखंड बिथरी चैनपुर के ग्राम नरियावल में श्री श्यामा प्रसाद मुखर्जी रुर्बन मिशन योजना के अंतर्गत नरियावल में स्थापित पशुशाला का निरीक्षण किया।

 

जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान पशुशाला की रोड खराब देखकर नाराजगी व्यक्त करते हुए अतिशीघ्र रोड मरम्मत सही कराने के निर्देश सम्बंधित अधिकारी को दिए।  गौशाला की सुरक्षा हेतु जाली लगाने एवं साफ-सफाई आदि के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये गये।

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि गौशाला में फर्श का ढलाव सही ना होने के कारण गौशाला के पास गंदा पानी एकत्रित हो रहा है, जिसमें मच्छर आदि पनप सकते हैं जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुये अति शीघ्र सही कराने के निर्देश दिए।

 

1 thought on “जिलाधिकारी ने श्री श्यामा प्रसाद मुखर्जी रुर्बन मिशन योजना के अंतर्गत नरियावल में स्थापित पशुशाला का किया निरीक्षण”

  1. you’re truly a excellent webmaster. The site loading speed is incredible. It seems that you are doing any distinctive trick. Furthermore, The contents are masterwork. you have done a magnificent task in this subject!

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now