खेत में जानवर घुसने का विरोध करने पर दबंगो ने महिलाओं की पिटाई , एसएसपी दफ्तर में मामले की शिकायत

बरेली ।भुता थाना क्षेत्र में महिलाओं को दबंगो से खेत में जानवर घुसने का विरोध करना महंगा पड़ गया। आक्रोशित दबंगो ने महिलाओं के साथ हाथपाई करने के साथ डंडों से मारपीट कर दी। पीड़ित  पक्ष ने मामले की शिकायत एसएसपी दफ़्तर में कर आरोपियों के ऊपर कड़ी कार्यवाही की मांग की है।पीड़िता गायत्री देवी ने एसएसपी दफ्तर में की  शिकायत में कहा कि 5 अगस्त को  वह पूरन देवी पत्नी प्रदीप के साथ अपने खेत पर खड़ी फसल की रखवाली के लिए जा रही थी।।जैसी ही वह पूरनदेवी के साथ खेत पर पहुंची तो गांव के हेमराज ,प्रेमपाल ,रामेश्वर,भाईलाल,निवासी सिमरा बहोर नगला के जानवर उसके खेत मे घुसे थे ।
जब उसने और गायत्री ने उसका विरोध किया तो उन लोगों ने उनके साथ मारपीट कर दी। मारपीट देख मौके पर दोनों पक्ष के लोग पहुंच गए। बाद में गांव के कुछ सभ्य लोगों को दोनों को मौके से हटा दिया। जब वह मामले की शिकायत लेकर थाने पहुंचे तो पुलिस ने भी उनकी शिकायत पर कोई कार्यवाही नहीं की। पीड़िता ने बताया कि उसके पास आरोपियों के द्वारा मारपीट की वीडियो भी है। अधिवक्ता एवं भीम आर्मी के नेता विकास बाबू ने बताया  कि पीड़ित पक्ष ने घटना के संबंध में एसएसपी दफ्तर में शिकायत की है। पीड़ित का यह भी कहना है कि घटना वाले दिन पीड़ित पक्ष अपनी शिकायत लेकर भुता थाने गया था लेकिन पुलिस ने घटना के संबंध में कोई संज्ञान नहीं लिया था

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now