मीरगंज थाना में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक,आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील

मीरगंज।शांतिपूर्ण माहौल में मोहर्रम मनाने के लिए शांति समिति की बैठक हुई। बैठक उपजिलाधिकारी तृप्ति गुप्ता की अध्यक्षता में हुई।बैठक में थानाध्यक्ष कुंवर बहादुर सिंह क्राइम इंस्पेक्टर अवधेश कुमार यादव और राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि और दोनों समुदाय के गणमान्य लोग शामिल हुए। बैठक में अफवाहों से बचने और किसी भी तरह की सूचना तुरंत प्रशासन को देने पर जोर दिया गया। जिसमें मोहर्रम की तैयारी, रूट मार्ग की जानकारी ली गई और आवश्यक निर्देश दिए गए।बैठक में प्रभारी निरीक्षक के वी सिंह,इंस्पेक्टर क्राइम अवधेश कुमार यादव मौजूद थे। बैठक में मोहर्रम के ताजियों के बारे में अवगत कराया गया। बताया कि 14 तारीख की रात में मेहंदी का जुलूस निकलेगा। 16 तारीख कत्ल की रात में 12 बजे सभी ताजिए अपने-अपने स्थान से मीरगंज और सिल्लापुर कर्बला में ले जाए जाएंगे।जहां रस्म अदायगी के बाद वापस अपने-अपने स्थान पर रखे जाएंगे। 17 तारीख को दिन में जुलूस निकाला जाएगा। बैठक में ताजिए के जुलूस मार्ग पर बिजली के तार ऊंचे करने,साफ सफाई व ताजिए के ऊंचाई को कम करने के निर्देश दिए गए है।मौके पर पूर्व सभासद जीशान अंसारी,ग्राम प्रधान अकील अंसारी, दियोरिया प्रधान पुत्र साजिम खां,तमाम लोग मौजूद रहें।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now