
आंवला। यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) के नेतृत्व में सभी ब्लॉकों पर सभी संगठनों के पदाधिकारी एवं शिक्षकों ने संयुक्त रूप से जनपद के सभी ब्लॉकों में मुख्यमंत्री के नाम खंड शिक्षा अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा, जिसमे आज बीआरसी रामनगर संगठन के पदाधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारी डॉ जगदीश कुमार को ज्ञापन सौंपा। यूटा जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र पाल सिंह ने बताया कि हमें भी अन्य विभागों की तरह 30 इएल, 15 हॉफ डे सीएल, महीने में चार दिन की देरी होने पर एक सीएल समायोजित की जाए। विभागीय कार्य जैसे विद्यालय से संबंधित खाते के संचालित हेतु बैंक जाने मिड डे मील की व्यवस्था में अर्ध अवकाश की व्यवस्था की जाए। आपात स्थिति में जैसे आंधी, बरसात, बाढ़, जाम, राजनीतिक व धार्मिक आयोजन को लेकर मार्ग अवरुद्ध होने जैसी स्थिति में शिक्षकों को ऑनलाइन उपस्थिति से छूट प्रदान की जाए। शिक्षकों से गैर शिक्षण कार्य जैसे बी एल ओ, सर्वेक्षण व गणना, मिड डे मील बनवाने इत्यादि से पूर्णतया मुक्त रखने का स्पष्ट आदेश निर्गत किया जाए। समस्त इंचार्ज प्रधानाध्यापकों को उनके कार्य के अनुरूप प्रधानाध्यापक का वेतनमान दिया जाए। प्रत्येक विद्यालय में सफाई कर्मी व छात्रों की ऑनलाइन उपस्थिति हेतु एक ट्रेंड प्रशिक्षित कंप्यूटर ऑपरेटर की व्यवस्था की जाए। प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक मंत्री सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हमारा विरोध ऑनलाइन उपस्थिति को अस्पष्ट तरीके से लागू करने से है। हमें आए दिन कभी कभी आने बाली दिक्कतों से राहत दी जाए। ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेंद्र वर्मा ने बताया कि कल बरेली जनपद के सभी शिक्षक जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपेंगे। इस मौके पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के ब्लॉक अध्यक्ष सत्यार्थ पाराशरी, यूटा ब्लॉक संयोजक प्रदीप वर्मा, शशिकांत, अटेवा संरक्षक कृष्ण मुरारी, पवन दिवाकर गणेशपाल यादव हरपाल वर्मा रामकिशन मौर्य मोहम्मद शरिक नईम अख्तर, मोहित गंगवार इत्यादि मौजूद रहे।
ब्लॉक आलमपुर जाफराबाद में यूटा ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद गुर्जर की अध्यक्षता में सभी संगठनों ने संयुक्त रूप से खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश भारतीय को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर ब्लॉक संरक्षक हेमंत मौर्य, ब्लॉक मंत्री अंकित राज,कुशल यादव, जूनियर शिक्षक संघ अध्यक्ष राजेश शर्मा, पुष्कर उपाध्याय, राजेश्वरी मौर्य, अरविंद चौहान आशीष शर्मा मनीष कुमार इत्यादि मौजूद रहे।
वहीं मझगवा में यूटा ब्लॉक अध्यक्ष अमर गौतम के नेतृत्व में प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह नेहा आनंद, पूजा शुक्ला रचना ठाकुर आरती माथुर अरविंद कुमार रूपेंद्र सिंह जैनेंद्र भारद्वाज इत्यादि सभी संगठनों के पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से मिलकर खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार शर्मा को ज्ञापन सौंपा।
लगा दी मैने









4 thoughts on “यूटा ने ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में सौंपा ज्ञापन”
I enjoy, cause I discovered exactly what I used to be taking a look for. You’ve ended my four day lengthy hunt! God Bless you man. Have a great day. Bye
What’s Happening i’m new to this, I stumbled upon this I have found It absolutely useful and it has aided me out loads. I hope to contribute & assist other users like its helped me. Good job.
When I originally commented I clicked the -Notify me when new comments are added- checkbox and now each time a comment is added I get four emails with the same comment. Is there any way you can remove me from that service? Thanks!
I haven’t checked in here for some time as I thought it was getting boring, but the last few posts are good quality so I guess I’ll add you back to my everyday bloglist. You deserve it my friend 🙂