नए  छात्र-छात्राओं का कुमकुम, अक्षत लगाकर  स्वागत

बरेली। विधायक कैण्ट संजीव अग्रवाल, मण्डलायुक्त सौम्या अग्रवाल व जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की उपस्थिति में  सोमवार को कंपोजिट विद्यालय जसौली में निपुण भारत मिशन के अन्तर्गत स्कूल चलो अभियान-2024 का शुभारम्भ हुआ।इस अवसर पर विधायक, मण्डलायुक्त व जिलाधिकारी ने नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं का कुमकुम, अक्षत लगाकर, पुष्प व उपहार देकर विद्यालय में स्वागत किया। इस अवसर पर स्कूल चलो अभियान के प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना भी किया गया।विधायक संजीव अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि आज प्रथम दिन विद्यालय में आये बच्चों का स्वागत व अभिनंदन है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में स्कूल चलो अभियान के अन्तर्गत एक जागरूकता का कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिससे ज्यादा से ज्यादा बच्चे स्कूल में प्रवेश लें, शिक्षा प्राप्त करें। बच्चों को स्कूल तक भेजने में  माता-पिता का बहुत बड़ा योगदान होता है, वे अपने बच्चों को प्रतिदिन स्कूल भेजे। प्रदेश सरकार द्वारा विद्यालय में प्रवेश लेने वाले बच्चों को ड्रेस, जूते, मोजे, कॉपी-किताब, मिड डे मिल आदि की सुविधाएं दी जा रही हैं, जिससे ज्यादा से ज्यादा गरीब बच्चे स्कूल में पढ़ने आये और सभी सुविधाओं के साथ अच्छी शिक्षा प्राप्त करें, यही बच्चे भारत का भविष्य हैं जो भारत को मजबूत व समद्ध बनायेगें।
इस अवसर पर मण्डलायुक्त ने नव प्रवेशित तथा  प्रथम दिन विद्यालय में आने वाले बच्चों व अभिभावकों का स्वागत है। उन्होंने कहा कि विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का बच्चों के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान है, आप जैसा बच्चों को बनायेगें यह वैसे ही बनेगें इसलिये विद्यालय के समस्त बच्चों को अपना बच्चा मानकर उनका भविष्य निर्मित करें। उन्होंने कहा कि  मुख्यमंत्री जी ने यही चाहते है कि हमारे देश के बच्चे स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में पीछे ना रहें, जिसके लिये विभिन्न कार्यक्रम चलाये जाते हैं। उन्होंने कहा कि डीबीटी के माध्यम से अभिभावकों के खाते में बच्चों की ड्रेस के लिये पैसा आ गया है। अतः अभिभावकगण अपने बच्चों डेंगू व मलेरिया से बचाने के दृष्टिगत पूरी आस्तीन की शर्ट व पैंट लेकर दें। उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षित करने में शिक्षकों के साथ-साथ अभिभावकों का भी उत्तर दायित्व है, बिना आपके सहयोग के यह कार्य संभव नहीं है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार  ने अपने सम्बोधन में कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री जी द्वारा आज 01 जुलाई से समस्त प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में स्कूल चलो अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान की शुरूआत आज कम्पोजिट विद्यालय जसौली से की जा रही है। उन्होंने कहा कि जनपद में 2483 प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय तथा 18 कस्तूरबा गांधी विद्यालयों के शिक्षक व प्रधानगणों को छूटे हुये बच्चों को विद्यालय में प्रवेश हेतु प्रेरित करना है। जो बच्चे पहले से विद्यालय में पंजीकृत हैं उनके अभिभावकों के खाते में डीबीटी के माध्यम से 1200 रुपये प्रेषित किये गये हैं, जिन बच्चों के खातों में धनराशि नहीं आयी है शिक्षकगण उस बच्चे का नाम, अभिभावक नाम व पता बीएसए ऑफिस में दें, जिससे उनकी भी धनराशि आ जाये। उन्होंने यह भी बताया कि इस जनपद में लगभग 22500 से अधिक बच्चों के नये नामांकन हुये हैं उनके अभिभावकों द्वारा जब खाता नम्बर दे दिया जायेगा तब उनके भी खाते में 1200 रुपये भेजा जायेगा। जिलाधिकारी ने अपील करी कि अभिभावकगण यह पैसा अन्य कार्यों में ना लगाकर ड्रेस, जूते, मोजे, कॉपी-किताब आदि क्रय करने में व्यय करें। समस्त विद्यालयों में स्मार्ट क्लास संचालित हैं, जिस पर शिक्षकगण बच्चों को संचारी रोग जागरूकता सम्बन्धी वीडियो दिखायें इसके साथ ही समय-समय पर चलने वाले अन्य कार्यक्रमों की जानकारी दें, जिससे बच्चों के साथ ही उनके परिवारिजन व उनके आस-पास के लोगों का भी ज्ञान वर्धन हो।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जग प्रवेश, जिला विद्यालय निरीक्षक देवकी सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय सिंह, खण्ड विकास अधिकारी नगर क्षेत्र तौसीफ अहमद, शिक्षक एवं  शिक्षिकाएं, बच्चों के अभिभावकगण, छात्र- छात्राएं सहित सम्बंधित अधिकारी मौजूद  रहे।

1 thought on “नए  छात्र-छात्राओं का कुमकुम, अक्षत लगाकर  स्वागत”

  1. With havin so much content and articles do you ever run into any issues of plagorism or copyright infringement? My website has a lot of completely unique content I’ve either authored myself or outsourced but it seems a lot of it is popping it up all over the internet without my authorization. Do you know any techniques to help stop content from being stolen? I’d certainly appreciate it.

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now