BAREILLY-आशा सम्मेलन में आशाओ का किया सम्मान।

 

 

 

 

 

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार आशा सम्मलेन में आशाओं को सम्बोधित करते हुए
सम्मानित आशा बहनें

  • आशाएं स्वास्थ्य विभाग में काम करके जनता की सेवा कर रही है :जिलाधिकारी
  • स्वास्थ्य विभाग में आशाओं का बड़ा महत्वपूर्ण योगदान है:जिलाधिकारी
  • आशाएं बड़ी मेहनत के साथ कार्य करके हमारे स्वास्थ्य विभाग के राष्ट्रीय कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाती हैं : मुख्य चिकित्सा अधिकारी

बरेली। संजय कमेटी हॉल में आशा सम्मेलन बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी रविंद्र कुमार व जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल थी इस अवसर पर जनपद की सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाली आशाओं को सम्मानित भी किया गया इस अवसर पर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने कहा कि आशाएं स्वास्थ्य विभाग में काम करके जनता की सेवा कर रही है और किसी भी आशा की कोई समस्या है तो वह सीधे मुझसे संपर्क कर सकती है स्वास्थ्य विभाग में आशाओं का बड़ा महत्वपूर्ण योगदान है टीकाकरण जननी सुरक्षा योजना और अनेक राष्ट्रीय कार्यक्रमों में आशाओं का सहयोग रहता है मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विश्राम सिंह ने कहा कि आशाएं बड़ी मेहनत के साथ कार्य करके हमारे स्वास्थ्य विभाग के राष्ट्रीय कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाती हैं इसके लिए वह बधाई की पात्र है और आज प्रत्येक ब्लॉक की सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाली आशाओं को सम्मानित किया जा रहा है यह बहुत महत्वपूर्ण कार्य कर रही है गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए केंद्र तक लाना और फिर उनको प्रसव उपरांत घर पहुंचवाना आदि ऐसे महत्वपूर्ण कार्य है जो आशाएं करती हैं राष्ट्रीय कार्यक्रम पोलियो फाइलेरिया और टीकाकरण संबंधी कार्यों का आशाओं के बिना संभव नहीं है शिवपति साहू ने कहा कि 1000 की आबादी में एक आशा से काम दिया जा रहा है आशाओं के ऊपर बहुत अधिक लोड है और वह अपने क्षेत्र में घूमती और दिन भर मेहनत से काम करती हैं हमारी मांग है कि उनका मानदेय बढ़ाया जाए और 1000 की आबादी पर दो आशाओं से काम दिया जाए ताकि वह सुगमतापूर्वक अपना कार्य कर सके राम श्री गंगवार ने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी आशा सम्मेलन मनाया जा रहा है आशाओं की समस्याओं को लेकर के कोई गंभीर नहीं है आए दिन आशा अपने भुगतान को लेकर धरना प्रदर्शन करती रहती हैं और कोई उनकी नहीं सुनता है सरकारी अस्पताल में भी उनको सम्मानजनक दृष्टि से नहीं देखा जाता है फिर भी आशाएं बहुत ईमानदारी और मेहनत के साथ अपना काम करती हैं इस अवसर पर सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाली आशाओं को भी सम्मानित किया गया।

2 thoughts on “BAREILLY-आशा सम्मेलन में आशाओ का किया सम्मान।”

  1. Its such as you learn my thoughts! You appear to understand so much approximately this, such as you wrote the ebook in it or something. I feel that you could do with a few percent to pressure the message house a little bit, however instead of that, this is great blog. An excellent read. I’ll certainly be back.

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now