होली को लेकर निकाला फ्लैग मार्च , ढकी गई मस्जिद और इमामबाड़े

होली को लेकर निकाला फ्लैग मार्च , ढकी गई मस्जिद और इमामबाड़े

 

बरेली । इस साल होली और जुमा एक ही दिन पड़ने के कारण पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं। जिले को प्रदेश के सबसे संवेदनशील क्षेत्रों में से एक माना जाता है, जिसके चलते बुधवार को पूरे शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस फ्लैग मार्च की शुरुआत मलूकपुर पुलिस चौकी से हुई और इसे शहर के सभी संवेदनशील इलाकों से निकाला गया। इस दौरान एडीजी रमित शर्मा, आईजी डॉ. राकेश सिंह, डीएम रविंद्र कुमार, एसएसपी अनुराग आर्य, सभी एडिशनल एसपी, डीएसपी, विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस और पीएसी के जवान मौजूद रहे।

 

त्योहारों के मद्देनजर मस्जिदों, दरगाहों, मजारों और इमामबाड़ों को ढकने के भी निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी प्रकार की असहज स्थिति न उत्पन्न हो। डीएम रविंद्र कुमार ने बताया कि गुरुवार सुबह को राम बारात निकलेगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। इसी को ध्यान में रखते हुए राम बारात के पूरे रूट पर फ्लैग मार्च निकाला गया है। उन्होंने जनता से अपील की कि सभी अपने त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाएं। इस फ्लैग मार्च में एसपी सिटी मानुष पारीक, एसपी नॉर्थ मुकेश चंद्र मिश्रा, एसपी साउथ अंशिका वर्मा, सीओ सिटी पंकज श्रीवास्तव, सीओ सेकेंड संदीप सिंह, सीओ थर्ड देवेंद्र कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट राजीव शुक्ला, इंस्पेक्टर कोतवाली अमित पांडे, इंस्पेक्टर बारादरी धनंजय पांडेय व 15 अन्य पुलिस इंस्पेक्टर समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया।

 

बरेली की होली का विशेष महत्व है और यह पूरे देश में मशहूर है। यहां रामलीला के आयोजन के साथ विशाल राम बारात भी निकलती है। लेकिन इस बार होली और जुमा एक साथ होने से प्रशासन की सतर्कता बढ़ गई है। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि 13 और 14 मार्च को जिले में 80 जुलूस निकलेंगे, जिसमें 2,900 स्थानों पर होलिका दहन होगा। इसके लिए जिले में पुलिस और सुरक्षा बलों की तैनाती पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि पूरी कोशिश है कि त्योहारों के दौरान कोई अप्रिय घटना न हो और लोग सुरक्षित तरीके से होली व जुमा मना सकें।

9 thoughts on “होली को लेकर निकाला फ्लैग मार्च , ढकी गई मस्जिद और इमामबाड़े”

  1. Heard about vn888club from a friend. They seem to have a pretty active community, which is kinda cool. Feels less lonely gambling when you know other people are out there losing their money too! Haha, just kidding (mostly). Give it a check if you like that community vibe: vn888club.

  2. canohu这个站我关注很久了,一直没敢下手,有没有大神玩过的,给点建议呗?听说优惠挺多的,心动啊!想了解的可以看看canohu

  3. Spinning the reels at win55club tonight! Games seem lively and the payouts are promising, fingers crossed I get lucky! Feeling good vibes, so far so good. See what all the fuss is about over at win55club.

  4. Heybajiapp? Alright, alright, I’ve messed around with it. It’s got a good selection of games. The interface is smooth, and I haven’t had any issues. Give heybajiapp a try; you might dig it.

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now