बारात में आये मेहमान आपस में भिड़े , मुकदमा हुआ दर्ज

बरेली ।  इज्जतनगर थाना क्षेत्र में अलग अलग दो बारातों  में आये लोग किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए । घटना में एक पक्ष के कुछ लोग घायल हो गए । इस संबंध में पीड़ित पक्ष ने आज एसएसपी दफ्तर में मामले की शिकायत की है। एसएसपी ने शिकायतकर्ता को निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पीड़ित पक्ष ने बताया कि इज्जतनगर थाना क्षेत्र में 24 नवंबर को कर्मचारी नगर के कुँवर वैंकट हॉल में शादी थी । वहीं पड़ोस में एक अन्य शादी भी थी। इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों बारातों के बारातियों में  कहासुनी हो गई।
इसके बाद दूसरे बारात में आये कुछ युवकों ने जमकर डंडो और बेल्टों से  मारपीट की , इस दौरान उनके हाथों में हथियार भी थे ।इस घटना में दो महिलाओं से अन्य लोग घायल हो गए । पीड़ित पक्ष की ओर से राधा ने थाना इज्जतनगर पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता राधा ने बताया कि पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया था जिसमें एक को पुलिस ने छोड़ दिया , इसके बाद भी उनकी तहरीर पर पुलिस ने कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया है। इसलिए वह एसएसपी दफ्तर आये है ताकि आरोपियों को सजा मिल सके। इंस्पेक्टर इज्जतनगर ने बताया कि एसएसपी साहब के घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए है। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

14 thoughts on “बारात में आये मेहमान आपस में भिड़े , मुकदमा हुआ दर्ज”

  1. Heard about th7777, decided to give it a go. It’s pretty standard, nothing groundbreaking, but also nothing terrible. They have a decent range of games. I managed to win a small amount playing slots. Customer service was responsive when I had a question. It’s alright, you know?

  2. Unquestionably believe that which you said. Your favorite reason seemed to be on the internet the simplest thing to be aware of. I say to you, I definitely get annoyed while people consider worries that they plainly don’t know about. You managed to hit the nail upon the top and also defined out the whole thing without having side-effects , people can take a signal. Will likely be back to get more. Thanks

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now