अखिल भारतीय जनता मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे, किया जोरदार स्वागत कैबिनेट मंत्री से भी की मुलाकात

 

आंवला। आंवला में स्थित अब्दुल कलाम पार्क पर बुधवार को दोपहर 12:30 बजे अकील भारतीय जनता मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मरगूब सिद्दीकी पहुंचे यहां जिलाध्यक्ष सैय्यद अकबर अली सहित कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। उन्होंने इस दौरान सैय्यद अकबर अली के मामले को लेकर सीओ आंवला और पूर्व चेयरमैन संजीव सक्सेना तथा कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह से भी मुलाकात की। उन्होंने बताया हमारे संगठन के जिलाध्यक्ष सैय्यद अकबर अली संगठन के लिए अच्छा काम कर रहे हैं, गरीब असहाय, मजदूर की आवाज को उठाने का काम कर रहे हैं। आवाम की आवाज उठाने पर उनके खिलाफ षडयंत्र करने का प्रयास किया गया है। परंतु ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। हमारा पूरा संगठन जिलाध्यक्ष के साथ खड़ा है बाल बांका नहीं होने दिया जाएगा। पूर्व में भी वीडियो के माध्यम से हमने कहा था हमारे किसी भी साथी के साथ अन्याय हुआ तो संगठन चुप नहीं बैठेगा। इस मामले में आज बुधवार को आंवला पहुंचे उन्होंने चेतावनी भी दी है कि अगर किसी भी साथी को आवश्यकता पड़ी तो देश का संगठन भी साथ खड़ा होगा। अगर आवश्यकता पड़ी तो पूरे देश का संगठन आंवला में एकत्रित होकर अकबर अली के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष सैय्यद अकबर अली, जितेंद्र कुमार मौर्य, कमरुद्दीन, संगठन के महासचिव रामदीन सागर, तहसील प्रभारी ओमकार सिंह, नगर अध्यक्ष सागर अली सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now