सड़क हादसे में बरेली कॉलेज के छात्र की मौत

बरेली । बारादरी थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक  बीए की छात्र की मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक सेटेलाइट से घर जाते समय रास्ते में उसे  ट्रक ने टक्कर  मार दी , इस घटना में छात्र गम्भीर रूप से घायल हो गया, घायल छात्र को निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई ।

 

 

मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया । सुभाष नगर क्षेत्र के मोहल्ला शांति विहार निवासी अभिषेक (20) पुत्र संजय सिंह बरेली कालेज में बीए द्वितीय का छात्र था । बुधवार की रात्रि करीब 12 बजे सैटेलाइट से अपने दोस्त गिरीश के साथ मोटरसाइकिल से घर वापस आ रहा था , तभी रास्ते में गांधी उद्यान के पास ट्रक ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी जिसमें अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया । घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया , लेकिन छात्र की हालत गंभीर होने के कारण परिजनों ने उसे मिशन अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया । उसके बाद परिवार वाले अभिषेक के शव को घर ले गए। वहीं सुबह होने पर छात्र के शव को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना में अभिषेक के दोस्त गिरीश बच गया उसके मामूली चोट आई है। घटना के बाद से अभिषेक केपरिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now