
बरेली । बारादरी थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक बीए की छात्र की मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक सेटेलाइट से घर जाते समय रास्ते में उसे ट्रक ने टक्कर मार दी , इस घटना में छात्र गम्भीर रूप से घायल हो गया, घायल छात्र को निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई ।
मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया । सुभाष नगर क्षेत्र के मोहल्ला शांति विहार निवासी अभिषेक (20) पुत्र संजय सिंह बरेली कालेज में बीए द्वितीय का छात्र था । बुधवार की रात्रि करीब 12 बजे सैटेलाइट से अपने दोस्त गिरीश के साथ मोटरसाइकिल से घर वापस आ रहा था , तभी रास्ते में गांधी उद्यान के पास ट्रक ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी जिसमें अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया । घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया , लेकिन छात्र की हालत गंभीर होने के कारण परिजनों ने उसे मिशन अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया । उसके बाद परिवार वाले अभिषेक के शव को घर ले गए। वहीं सुबह होने पर छात्र के शव को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना में अभिषेक के दोस्त गिरीश बच गया उसके मामूली चोट आई है। घटना के बाद से अभिषेक केपरिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।









3 thoughts on “सड़क हादसे में बरेली कॉलेज के छात्र की मौत”
I was looking for a reliable casino app that actually delivers on its promises and this one checked every box for me. The games load instantly and the VIP program rewards loyal players in meaningful ways. I keep opening it every single day because it just makes my downtime so much better. appsodo66
The loyalty program here actually feels rewarding instead of just being another checkbox on the terms page. I enjoy how my points stack up and unlock perks that genuinely improve my gaming sessions. The game library is packed with titles I recognize and the sound quality adds a nice touch to every round. Feels like a premium spot without the heavy price tag. f168okvip
The seamless login process caught my attention first and the game selection kept me hooked ever since. I love how the platform runs perfectly on my phone during evening commutes. Finally a spot that understands what Thai gamers actually enjoy. tpplaygamelogin