भीम आर्मी  के नवागत  जिला अध्यक्ष सुशील गौतम का भव्य स्वागत

बरेली। भीम आर्मी बरेली ने अपने नए जिला अध्यक्ष के रूप में सुशील कुमार गौतम का जोरदार स्वागत किया। सोमवार को पहली बार जिला अध्यक्ष बनने के बाद सुशील गौतम बरेली पहुंचे, जहां जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उन्हें माला पहनाकर और मिठाई बांटकर भव्य स्वागत किया।सुशील गौतम पूर्व में बामसेफ और बहुजन मुक्ति पार्टी में कई वर्षों तक काम कर चुके हैं। उन्होंने अपने बहुजन समाज के लिए किए गए संघर्ष और संगठनात्मक अनुभव के आधार पर भीम आर्मी में अपनी जगह बनाई है। उनके जिला अध्यक्ष बनने से संगठन को बरेली में एक नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है।
इस अवसर पर भीम आर्मी के मंडल अध्यक्ष विकास बाबू एडवोकेट, तौफिक प्रधान, डॉ मेव खुर्शीद, मंडल उपाध्यक्ष आशीष श्याम, मंडल प्रचारक विनय सिंह, रियाज अहमद, नईम कुरैशी, मुजाहिद हसन, व कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने की शपथ ली और सुशील गौतम के नेतृत्व में बरेली में भीम आर्मी को और अधिक सक्रिय और प्रभावशाली बनाने का संकल्प लिया

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now