गिहार बस्ती में रास्ते के विवाद में दो पक्ष भिड़े ,मुकदमा दर्ज

बरेली । कोतवाली थाना क्षेत्र के गिहार बस्ती में  गुरुवार को एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच रास्ते को  लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई । इस दौरान भीड़ तमाशबीन बनी रही। मंदिर परिसर के दौरान बच्चों से लेकर बड़े एक दूसरे पर हमला करते नजर आए ,किसी को कुर्सी मिली तो वह कुर्सी उठाकर मारने की कोशिश करने लगा । किसी को ईट का टुकड़ा मिला तो वह उठाकर अपने विपक्षियों पर हमलावर हो गया। घटना में मंदिर के आसपास खड़ी गाड़ियों के शीशे भी पब्लिक ने तोड़ दिए वहीं मंदिर समिति के अध्यक्ष अजय चौहान को भी आरोपियों ने जान से मारने की भी धमकी दी। किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दी और पुलिस मौके पर पहुंची  तब तक आरोपियों फरार हो चुके थे। पुलिस ने मौके से मिले फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं कोतवाली पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपियों के खिलाफ 194(2),324(4),351(2),बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

2 thoughts on “गिहार बस्ती में रास्ते के विवाद में दो पक्ष भिड़े ,मुकदमा दर्ज”

  1. I am really loving the theme/design of your blog. Do you ever run into any web browser compatibility issues? A small number of my blog audience have complained about my site not operating correctly in Explorer but looks great in Firefox. Do you have any solutions to help fix this issue?

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now