ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में शिक्षक उतरे मैदान पर

बरेली। योगी  सरकार के ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में शिक्षकों के कई संगठन गुरुवार को मैदान पर उतर गए। इस मौके पर प्राइमरी के शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों के समर्थन में बरेली प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने से पहले तमाम प्राइमरी शिक्षक सेठ दामोदर दास पार्क में एकत्र होकर अपनी एकता को दिखाया । इस मौके पर शिक्षकों ने कहा कि सरकार ऑनलाइन उपस्थिति के फैसले को वापस ले। जब तक सरकार  अपना फैसला वापस नहीं लेती है तब उनका जिले में प्रदर्शन चलता रहेगा। शिक्षकों का यह भी कहना था कि सरकार शिक्षकों के देखते हुए उन फैसलों को भी ले जो उनकी पूर्व में भी मांगे रही है। शिक्षकों ने बताया कि अभी तक जिले में किसी भी विद्यालय ले शिक्षक द्वारा ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं कराई है। बता दें प्रदर्शन में जिले के तमाम शिक्षकों के संगठन एक साथ ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में उतरे थे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now