बिजली चैकिंग करने गई टीम को पीटा, भाग कर बचाई जान

 

सिरौली बरेली। मार्निंग रेट के तहत बिजली चैकिंग करने गई टीम को पकड़कर ग्रामीणों ने पिटाई कर दी। इस दौरान एसडीओ व जेई ने भागकर जान बचाई। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। एसडीओ ने तहरीर दी है वहीं एक ग्रामीण महिला ने एक लाइनमैन पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

एसडीओ अनमोल कुमार ने बताया कि इस समय मार्निंग रेट कार्यक्रम के तहत बिजली चैकिंग अभियान चल रहा है। जिसमें सुबह सुबह ही बिजली चोरी की चैकिंग की जानी है। वह मंगलवार की सुबह जेई हृदेश कुमार, टेक्नीशियन सचिन कुमार और लाइनमैन असलम के साथ केसरपुर गांव में चैकिंग करने पहुंचे वहां पप्पू गुप्ता के घर में बिजली चोरी पाई गई जिसकी टीम ने वीडियोग्राफी की इस पर मौजूद लोगों ने आपत्ति जताते हुए उग्र हो गए इसको लेकर गाली-गलौच करते हुए सभी हमलावर हो गए और मारपीट करने लगे जिसमें लाइनमैन असलम व टेक्नीशियन सचिन के चोटें आईं हैं। इस दौरान जेई और एसडीओ ने वहां से भाग कर जान बचाई। कर्मचारी किसी तरह से छूटकर वहां से थाने पहुंचे और तहरीर देकर ग्रामीणों पर कार्रवाई की मांग की।

 

 

मारपीट की घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लोग टीम के सदस्यों को पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं एक महिला ने लाइनमैन असलम पर घर में घुसकर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। ग्रामीण पप्पू गुप्ता ने तहरीर देकर बताया कि मंगलवार साढ़े तीन बजे उनके गांव का असलम कुछ लोगों को साथ लेकर जो खुद को बिजली विभाग का कर्मचारी बता रहे थे उनके घर में घुस आये और गाली-गलौच करते हुए मारपीट करने लगे। पुलिस ने दोनों ओर की तहरीर लेकर घायलों विद्युत कर्मचारियों को मेडिकल को भेज दिया।

इस मामले में इंस्पेक्टर लव सिरोही ने बताया की दोनों ओर से शिकायती पत्र मिले हैं। मामले की गहनता से जांच की जा रही है जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now