राष्ट्रीय बजरंग दल  ने हिंदू श्रद्धालुओं पर हुए हमले को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन 

 

आंवला। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कश्मीर के रियासी में कट्टरपंथी आतंकवादियों के द्वारा निहत्थे हिंदू श्रद्धालुओं पर हमला कर हत्या किए जाने को लेकर नारेबाजी करते हुए आंवला तहसील परिसर में पहुंचे और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम आंवला एन राम को सौंपा। उन्होंने ज्ञापन में बताया श्रद्धालुओं की बस पर हुए आतंकवादी हमले में 10 तीर्थ यात्रियों की मृत्यु हो गई है और 32 बुरी तरह घायल है। हिंदू तीर्थ यात्री सुरक्षित नहीं है पूर्व में भी इस तरह की घटनाएं होती रही है। उन्होंने हिंदुओं की सुरक्षा को लेकर मांग की है कि मृतक व घायलों को उचित न्याय मिले तथा आतंकवादियों को चिन्हित कर फांसी की सजा दी जाए और मृतक के परिवारजनों को 50-50 लाख रुपये और घायलों के परिवारों को 10-10 लाख रुपए मुआवजा दिया जाए और सुरक्षा प्रदान की जाए। इस दौरान सुनील गुप्ता, अनुपम शंखधार, निर्मल हिंदू, हिमांशु सोलंकी, पवन हिंदू आदि सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now