जिलाधिकारी ने जिलाअस्पताल का किया औचक निरीक्षण

बरेली। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने गुरुवार को  जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के समय जिलाधिकारी ने ओपीडी में उपस्थित एवं भर्ती रोगियों से उपचार के बारे में पूछताछ की। जिस पर रोगियों ने बताया  कि सभी सेवाएं उचित प्रकार से उपलब्ध करायी जा रही हैं।निरीक्षण समय के निर्देश दिये गये कि अस्पताल में आने वाले मलेरिया के मामलों में संवेदनशीलता बरतते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए जांच इत्यादि करायी जाये और मरीजों को समुचित इलाज मुहैया कराया जाये।निरीक्षण के समय ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर पर अधिक भीड़ देखकर निर्देश दिये गये कि रजिस्ट्रेशन काउंटर पर अधिक स्टाफ लगाये जाये, जिससे कि मरीजों को पंजीकरण कराने हेतु देर तक लाइन में ना खड़ा होना पड़े।निरीक्षण के दौरान डॉक्टरों की उपस्थिति पंजिका भी चेक की गयी और अनुपस्थित पाए गए चिकित्सक के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने के संबंध में निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान एक्स-रे वार्ड को भी देखा जहां पर सभी व्यवस्थाएं उचित पायी गयी।निरीक्षण के समय मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 विश्राम सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी गण मौजूद  रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now