12 ग्राम स्मैक के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार

बरेली : एक लाख 44 हज़ार की स्मैक के साथ एक युवक को पुलिस नें गिरफ्तार किया है। आरोपी फरीदपुर से स्मैक खरीदकर फुटकर में लोगों को बेचता था। थाना फतहेगंज पश्चिमी पुलिस नें स्मैक तस्करी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। फतेहगंज पश्चिमी पुलिस टीम के प्रभारी निरीक्षक धनंजय कुमार पांडेय के मुताबिक पुलिस को भिटौरा रेलवे फाटक पर चेकिंग के दौरान आरोपी थाना फतेहगंज पश्चिमी के कुरतरा निवासी रोहित कश्यप पुत्र मुन्नालाल को गिरफ्तार किया है।

 

 

पकड़ में आए आरोपी के पास से 12 ग्राम स्मैक बरामद की गई। जिसकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमत 1लाख 44 रुपए आंकी गई है।पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह फरीदपुर से स्मैक खरीदकर लाता था और उसको फुटकर में लोगों को बेचता था जिससे उसका जेब खर्च निकलता था। पुलिस ने आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

 

 

 

1 thought on “12 ग्राम स्मैक के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार”

  1. Hi , I do believe this is an excellent blog. I stumbled upon it on Yahoo , i will come back once again. Money and freedom is the best way to change, may you be rich and help other people.

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now