सपा कार्यालय में नवनियुक्त जिलाउपाध्यक्षों का फूल माला पहना कर किया स्वागत।

 

नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष प्रमोद सिंह बिष्ट हैदर अली का स्वागत जिला अध्यक्ष शिव चरन कश्यप ने किया.

बरेली:समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष प्रमोद सिंह बिष्ट हैदर अली का समाजवादी पार्टी कार्यालय पर स्वागत किया गया जिला अध्यक्ष शिव चरन कश्यप ने दोनों पदाधिकारियो का फूल माला डालकर स्वागत किया ,अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष असलम खान ने भी दोनों का फूल माला डालकर स्वागत किया इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शिव चरन कश्यप ने कहा कि समाजवादी पार्टी के संघर्ष करने वाले पदाधिकारी मिलकर इस बार बरेली आंवला लोकसभा में जीत का परचम लहराएंगे, असलम खान में कार्यक्रम का संचालन किया कार्यक्रम में नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष प्रमोद बिष्ट ने कहा कि वह सदा पार्टी की सेवा करते आए हैं पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट करने में अपनी भूमिका निभाएंगे कार्यकर्ता पूरी मेहनत से लोकसभा चुनाव जीताने के लिए जुट जाए ,नव नियुक्त जिला उपाध्यक्ष हैदर अली ने कहा कि उन्हें पुना ज़िला उपाध्यक्ष बनाकर पार्टी ने जो भरोसा जताया है उस पर वो खरा उतरने में कोई कमी नही छोड़ेंगे,जनता समाजवादी पार्टी की ओर उम्मीद भरी निगाहों से देख रही है सपा कार्यकर्ता जन जन तक समाजवादी पार्टी की नीति को पहुंचा रहे हैं अब हम सब मिलकर सपा को दोनों सीटों पर जिताने का कार्य करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मोहसिन,सैय्यद जमील ,राशिद खान, सैय्यद फ़ैज़,अमित ,रचित ,विशाल कश्यप , शारिक खान, ज़हीर,सुहैल विक्की,बंटी अंसारी,आदि प्रमुख थे।

 

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now