बरेली में बोर्ड परीक्षा आज से शुरू पूरी तैयारियो के साथ , बरेली में 130 केंद्रों पर 92,135 परीक्षार्थी देंगे 

 

 

बरेली। माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षा आज से शुरू हो गई है नकल रोकने को लेकर जनपद बरेली में प्रशासनिक तैयारियां कर ली है इस बार कुल 130 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कुल 92,135 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी बनाने के लिए सख्त सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। पहली पारी शुरू हो गई है जिसमें हाईस्कूल में 27,528 बालक और 22,449 बालिकाएं, कुल 49,977 परीक्षार्थी शामिल होंगे। वहीं इंटरमीडिएट में 23,654 बालक और 18,504 बालिकाएं, कुल 42,158 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इस प्रकार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट मिलाकर कुल 92,135 परीक्षार्थी परीक्षा में प्रतिभाग करेंगे।

शहर चुनें

Follow Us Now