दलित युवक को दबंगों ने गंजा कर किया अपमानित, वीडियो वायरल तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज दोआरोपी गिरफ्तार

 

 

बरेली। जनपद के नवाबगंज थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां दबंगों ने एक दलित युवक के साथ अमानवीय व्यवहार करते हुए उसका सिर मुंडवा दिया, मूंछें व भौंहें उस्तरे से साफ कर दीं और चेहरे पर कीचड़ व काली स्याही पोत दी। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया।

मामला नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव गेला टांडा का है। पीड़ित दलित युवक पप्पू दिवाकर, निवासी गुरसौली थाना बहेड़ी, पिछले तीन माह से उक्त गांव में रह रहा था। पीड़ित के अनुसार लगभग एक माह पूर्व गांव के ही चंद्र सेन समेत तीन नामजद और चार-पांच अज्ञात लोगों ने उसके साथ मारपीट की, जातिसूचक गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपियों ने उसका सिर मुंडवाकर गंजा कर दिया, मूंछें और भौंहें उस्तरे से काट दीं तथा चेहरे पर कीचड़ पोतकर उसे अपमानित किया।

पीड़ित का आरोप है कि चंद्रसेन ने उससे ट्रैक्टर खरीदने के नाम पर साढ़े चार लाख रुपये लिए थे। जब उसने अपने पैसे वापस मांगे तो उसके साथ यह अमानवीय कृत्य किया गया। पीड़ित ने बताया कि घटना के बाद से उसका मानसिक संतुलन भी प्रभावित हुआ है।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया। पुलिस ने मुख्य आरोपी चंद्रसेन व गोधन को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।

कोतवाल अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और अन्य की तलाश की जा रही है।

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now