भड़काऊ पोस्ट व फेक न्यूज फैलाने वाला हैदरी दल का सोशल मीडिया मास्टरमाइंड गिरफ्तार

भड़काऊ पोस्ट व फेक न्यूज फैलाने वाला हैदरी दल का सोशल मीडिया मास्टरमाइंड गिरफ्ता

 

बरेली। सोशल मीडिया के माध्यम से भड़काऊ पोस्ट कर साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने तथा फर्जी खबरें फैलाने वाले हैदरी दल के सबसे बड़े सोशल मीडिया एकाउंट के मास्टरमाइंड को थाना कोतवाली, बरेली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी 15 जनवरी को पुराना रोडवेज बस स्टैंड के पास से की गई।

पुलिस के अनुसार, पूर्व में हैदरी दल बरेली नामक सोशल मीडिया एकाउंट्स के जरिए धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने, दो समुदायों के बीच वैमनस्य फैलाने एवं महिलाओं की लज्जा भंग करने से जुड़े मामलों में थाना कोतवाली पर मुकदमा दर्ज किया गया था। इन एकाउंट्स को मेटा को रिपोर्ट कर बंद कराया गया, लेकिन कुछ समय बाद पुनः सक्रिय होकर आपत्तिजनक पोस्ट व फेक न्यूज फैलाने लगे। इस पर 3 सितंबर को आईटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली के निर्देशन में की गई साइबर व सर्विलांस जांच में पता चला कि इन एकाउंट्स का संचालन झारखंड के गिरिडीह जनपद से हो रहा है। पुलिस ने अभियुक्त मोहम्मद मजहर अंसारी पुत्र मोहम्मद अख्तर हुसैन निवासी ग्राम चम्पादाह, थाना जमुआ, जिला गिरिडीह (झारखंड) को गिरफ्तार किया।

पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह विभिन्न स्थानों पर काम करते हुए सोशल मीडिया पर सक्रिय रहता था और अन्य घटनाओं के वीडियो को एडिट कर फर्जी खबरों के रूप में पोस्ट करता था। उसके पास इंस्टाग्राम, यूट्यूब व फेसबुक पर लाखों फॉलोअर्स वाले कई एकाउंट्स पाए गए।

पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक रियलमी मोबाइल फोन बरामद किया है, जिससे सभी आपत्तिजनक सोशल मीडिया एकाउंट संचालित किए जा रहे थे। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक आदेश कुमार, उप निरीक्षक विक्रांत तोमर, कांस्टेबल हरिगोविंद एवं कांस्टेबल सोमेश कुमार शामिल रहे।

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now