धूमधाम से मनाया मायावती का 70वां जन्मदिवस, नेहरू युवा केंद्र में उमड़ा जनसैलाब

धूमधाम से मनाया मायावती का 70वां जन्मदिवस, नेहरू युवा केंद्र में उमड़ा जनसैला

2027 में बसपा सरकार बनाने का लिया संकल्प

बरेली। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री मायावती का 70वां जन्मदिवस बरेली में पूरे उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र में आयोजित विशाल कार्यक्रम में हजारों की संख्या में बसपा कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे हुई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जोन कोऑर्डिनेटर रणवीर सिंह कश्यप और जिला अध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह उपस्थित रहे। दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती और 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर जोर दिया।
जोन कोऑर्डिनेटर रणवीर सिंह कश्यप ने कहा कि,
“आज का यह जनसमर्थन साबित करता है कि बहुजन समाज पार्टी लगातार मजबूत हो रही है। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर 2027 में उत्तर प्रदेश में बसपा सरकार बनाने के लिए अभी से जुट जाएं।”
वहीं जिला अध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह ने कहा कि मौजूदा समय में कुछ अधिकारी बसपा कार्यकर्ताओं को परेशान करने के लिए फर्जी मुकदमे दर्ज करा रहे हैं। उन्होंने कहा जब बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनेगी तो ऐसे सभी फर्जी मुकदमों को समाप्त किया जाएगा और दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी समेत अन्य दलों से आए सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की, जिससे पार्टी के बढ़ते जनाधार का स्पष्ट संकेत मिला।
कार्यक्रम के दौरान मायावती जिंदाबाद, बसपा जिंदाबाद के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर डॉ. फाजिल, डॉ. हसरत अली, मनोज सागर, राजेश सागर, राजवीर सिंह गौतम, अयोध्या सिंह गंगवार सहित अनेक वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से बहुजन समाज पार्टी ने संगठनात्मक मजबूती और आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर अपनी राजनीतिक रणनीति को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now