बरेली। महानगर कांग्रेस कमेटी एवं एन एस यूआई द्वारा प्रयागराज में

एन एस यूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी एवं उनके साथियों के साथ मनरेगा बचाओ संग्राम यात्रा के दौरान किए गए निंदनीय एवं आमर्यादित कृत्य के विरोध में बरेली कचहरी स्थित पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह पार्क पर धरना-प्रदर्शन किया गया। और अपर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया जहां कोतवाल से कांग्रेस नेताओं की झड़प भी हुई और काफी नोकझोंक के बाद में अपर मजिस्ट्रेट ने ज्ञापन लिया।
धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए महानगर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश दद्दा ने कहा कि वर्तमान सरकार देश को आज़ाद कराने में अहम भूमिका निभाने वाले महापुरुषों और नेताओं के साथ साथ सरकार के विरुद्ध आवाज उठाने वाले नेताओं से नफरत की भावना रखती है, जो किसी भी तरह से बर्दाश्त नहीं किया जाएगा है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार भाजपा सरकार महात्मा गांधी जी के नाम को मिटाने की कोशिश कर रही है, वह अत्यंत घृणित कार्य है। जिस नाम को पूरा विश्व सम्मान देता है। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलनरत कार्यकर्ताओं को कुचलना का प्रयास करने वाली सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। दद्दा ने सरकार को खुली चेतावनी देते हुए मांग की कि यदि पूर्व की भांति मनरेगा का नाम पुनः बहाल नहीं किया गया, तो सरकार को इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।
मनरेगा बचाओ संग्राम यात्रा के कोऑर्डिनेटर डॉ. हरीश गंगवार ने कहा कि जब प्रदेश सरकार पहले ही मनरेगा योजना में अपना अंश देने में असमर्थ रही है, तो अब 60:40 के अनुपात में राशि कैसे दे पाएगी। उन्होंने सवाल उठाया कि मनरेगा का नाम बदलने से पहले सरकार यह बताए कि कितने दिनों से मनरेगा मजदूरों की मजदूरी का भुगतान नहीं हुआ है। साथ ही आशा बहनों को पिछले कई दिनों से धरना देने के बावजूद उनका भुगतान क्यों नहीं किया जा रहा है।
एन एस यूआई के जिलाध्यक्ष मोहम्मद नदीम सिद्दीकी ने कहा कि प्रयागराज में हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी एवं कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस द्वारा किया गया नफरत भरा व्यवहार अत्यंत निंदनीय है। यदि सरकार युवाओं के साथ इसी तरह का रवैया अपनाती रही, तो देश का नौजवान सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होगा।
धरना-प्रदर्शन का संचालन प्रवक्ता पंडित राज शर्मा द्वारा किया गया और अपर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन पढ़ कर सुनाया।
मुख्यरूप से प्रवक्ता के बी त्रिपाठी पंडित राज शर्मा महानगर उपाध्यक्ष महिंदर पाल गंगवार, प्रवीण मिश्रा, आशीष रुस्तम, नाजिया हुसैन,मनोज शर्मा, डॉ हरीश गंगवार, डॉ सरताज हुसैन नूरी, रमेश श्रीवास्तव, अकरम खान, विनोद कुमार, महामंत्री मोबीन अंसारी,प्रेम सिंह चौधरी, सफ़दर अली बुखारी, मनोज कुमार घोस, फैजर नवाब,नजमी जोया खान, मोहमद क़ासिम, एडवोकेट रूबी, निहाल खान, मोबिन अंसारी, मुजमिल हुसैन, घोरंग, सनी कुमार, गौरव सिंह, रजत कुमार, सतीश चंद्रा एवं तीरथ मधुकर आदि मौजूद रहे ।

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now