थाना शाही क्षेत्र के गांव मकड़ी खोय में चला बुलडोजर, चार दुकाने ध्वस्त

 

बरेली । थाना शाही क्षेत्र के मकड़ी खोय गांव में कोर्ट के आदेश रोड के किनारे बनी चार दुकानों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह लगभग 11 बजे (कोर्ट ) सिविल न्यायालय बरेली के आदेश पर सिविल अमीन राकेश कुमार के निगरानी में मकड़ी खोय गांव रोड किनारे बनी चार दुकानों को बुलडोजर चला कर ध्वस्त कर दिया। इस दौरान थाना शाही पुलिस के साथ कई थानों की पुलिस एवं पीएसी जवान मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार बरेली के हैदर गंज निवासी छत्रपाल, लेखराज, आदि ने थाना शाही क्षेत्र के गांव मकड़ी खोय में जमीन खरीदकर उस पर चार दुकानों का निर्माण कर लिया।जबकि वादी जसवंत का कहना है कि उक्त चार दुकानें का निर्माण उसकी जमीन गाटा संख्या 95 पर कर लिया है। वादी पक्ष ने 2023 में कोर्ट की शरण ली। तीन साल के अंतराल के बाद कोर्ट ने उपरोक्त भूमि पर कब्जे को अवैध ठहराते हुए। भूमि को कब्जे दरों से मुक्त कराकर वादी। पक्ष जसवंत आदि के पक्ष में फैसला कर दिया। और बुधवार को सिविल न्यायालय अमीन राकेश कुमार के नेतृत्व में शाही, फतेहगंज पश्चिमी, मीरगंज, आमला, सिरौली सहित पांच थानों की पुलिस एवं एलआईयू हेड नीलम और पीएसी की एक प्लाटून की मौजूदगी में चारों दुकानों को ध्वस्त किया गया। दुकानें गिरने तक शाही थाना प्रभारी राजेश कुमार बैशला घटना स्थल पर मौजूद रहे।

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now