ईवीएम, चुनाव आयोग और एसआईआर पर झूठ की राजनीति कर रही सपा : प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर

 

बरेली। दो दिवसीय दौरे पर बरेली पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा झूठ और भ्रम फैलाकर राजनीति कर रही है और संवैधानिक संस्थाओं की साख को नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर रही है। जब भी चुनावी परिणाम उनके पक्ष में नहीं होते, सपा चुनाव आयोग, ईवीएम और एसआईआर जैसे विषयों को लेकर बेबुनियाद आरोप लगाने लगती है।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि सपा पहले एसआईआर का विरोध करती है, फिर चुनाव आयोग को निशाना बनाती है। यह उनकी राजनीतिक विफलताओं को छिपाने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं पर सवाल उठाना सपा की पुरानी आदत बन चुकी है।
ईवीएम को लेकर सपा के दोहरे रवैये पर कटाक्ष करते हुए जेपीएस राठौर ने कहा कि जब सपा को जीत मिलती है तब ईवीएम सही होती है, लेकिन हार होने पर वही मशीनें गलत बताई जाने लगती हैं। यह अवसरवादी राजनीति का साफ उदाहरण है।
उन्होंने भरोसा जताया कि प्रदेश की जनता कानून व्यवस्था, विकास और सुशासन के मुद्दों पर भाजपा के साथ खड़ी है और 2027 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी।
इससे पहले प्रभारी मंत्री ने दिवंगत फरीदपुर विधायक प्रो. श्याम बिहारी लाल के आवास पर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और शोक संवेदना व्यक्त की। बाद में उन्होंने विकास भवन में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा की, जिसके बाद वे शाहजहांपुर के लिए रवाना हो गए।

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now