नाथ बरेली में देवभूमि उत्तराखण्ड की झलक दिखाने को तैयार उत्तरायणी मेला

बरेली। नाथ नगरी बरेली एक बार फिर देवभूमि उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक खुशबू से सराबोर होने जा रही है। बरेली क्लब मैदान में 13, 14 और 15 जनवरी को 30वां तीन दिवसीय उत्तरायणी मेला आयोजित किया जाएगा। यह मेला प्रातः 10 बजे से रात्रि 8 बजे तक निःशुल्क प्रवेश के साथ आमजन के लिए खुला रहेगा। आयोजकों के अनुसार यह मेला अब उत्तर भारत का नंबर-1 उत्तरायणी मेला बन चुका है।
इस बार मेले के मुख्य प्रायोजक उत्तराखण्ड के ताड़ीखेत (रानीखेत) से कृषक ऑर्गेनिक के संजीव बिष्ट हैं, जिनके बद्री घी, सीबुकथॉर्न और जंगली शुद्ध शहद जैसे उत्पाद दर्शकों को आकर्षित करेंगे। मेले में लगभग 150 स्टॉल लगाए जाएंगे, जिन पर पहाड़ी खाद्य पदार्थ, हस्तशिल्प और ऊनी वस्त्र उपलब्ध रहेंगे।
13 जनवरी को प्रातः 10 बजे महापौर उमेश गौतम कोतवाली से रंग-यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। ढोल-नगाड़ों, रणसिंघा, मसकबीन और छोलिया नृत्य के साथ यह यात्रा शहर से होती हुई मेला मैदान पहुंचेगी। उसी दिन उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं महामंडलेश्वर स्वामी वीरेंद्रानंद महाराज द्वारा मेले का उद्घाटन किया जाएगा। स्मारिका का विमोचन दोपहर 3 बजे होगा।
दूसरे दिन उद्घाटन उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक तथा दीप प्रज्ज्वलन विधायक विशन सिंह चुफाल करेंगे। तीसरे दिन पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और सांसद अजय भट्ट कार्यक्रम में शामिल होंगे।
सांस्कृतिक संध्याओं में फौजी ललित मोहन जोशी, किशन महिपाल, रोहित चौहान सहित कई प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। उत्तरायणी मेला केवल पर्वतीय संस्कृति का उत्सव नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और विकास का भी प्रतीक बन चुका है, जिसमें समस्त रुहेलखण्ड की भागीदारी देखने को मिलेगी।

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now