15 लाख की फिरौती के लिए 15 वर्षीय बालिका का अपहरण नवाबगंज पुलिस ने तीन अभियुक्त किए गिरफ़्तार

 

बरेली। थाना नवाबगंज पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 15 वर्षीय बालिका के अपहरण और 15 लाख रुपये की फिरौती मांगने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बालिका को सकुशल बरामद कर लिया है। पीलीभीत निवासी पीड़िता 7 जनवरी को नवाबगंज स्थित कवाड़खाना रोड से कोचिंग पढ़कर अपने कमरे के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। उसी रात करीब 9:45 बजे परिजनों को व्हाट्सएप पर बालिका के अपहरण की सूचना देते हुए 15 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली के निर्देशन में थाना नवाबगंज पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बालिका की लोकेशन दिल्ली में ट्रेस की। 9 जनवरी की रात पुलिस ने सैटेलाइट बस अड्डा बरेली से मुख्य आरोपी अर्जुन को अपहृता के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसके दो साथियों सन्त्री और दीपक बाबू के नाम सामने आए, जिन्हें 10 जनवरी को नवाबगंज क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में मुख्य आरोपी अर्जुन ने बताया कि उसकी पीड़िता से छह महीने पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। ऑनलाइन गेम में हारे पैसे और लालच के चलते उसने साथियों के साथ मिलकर अपहरण की योजना बनाई। बालिका को बहला-फुसलाकर पहले बरेली और फिर दिल्ली ले जाकर रखा गया और उसके मोबाइल से परिवार को धमकी भरे संदेश भेजे गए।
तीनों अभियुक्तों के खिलाफ थाना नवाबगंज में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से एक मासूम की जान बच गई और परिजनों ने राहत की सांस ली।

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now