डॉ. तनु जैन के नेतृत्व में छावनी परिषद में तेज़ी से हो रहे विकास कार्य

 

बरेली। बरेली छावनी परिषद की सीईओ डॉ. तनु जैन के कार्यभार संभालने के बाद से ही क्षेत्र में व्यापक सुधार और शुद्धिकरण अभियान तेज़ी से चलाया जा रहा है। उनके नेतृत्व में छावनी परिषद द्वारा स्वच्छता, सौंदर्यीकरण और आधारभूत सुविधाओं के विकास को चरणबद्ध तरीके से प्राथमिकता दी जा रही है।
इसी क्रम में सदर में स्थित प्रसिद्ध धोपा मंदिर में भी कई विकास कार्य कराए गए हैं, जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं। मंदिर परिसर को स्वच्छ और सुव्यवस्थित बनाया गया है। वहीं मंदिर के बाहर स्थित चौराहे का भी सौंदर्यीकरण और निर्माण कार्य तेज़ी से कराया जा रहा है, जिससे क्षेत्र की यातायात व्यवस्था सुगम होने के साथ-साथ इलाके का स्वरूप भी आकर्षक बनेगा।
छावनी परिषद की सीईओ डॉ. तनु जैन ने बताया कि छावनी क्षेत्र को स्वच्छ, सुरक्षित और सुंदर बनाना उनकी प्राथमिकता है और आगे भी इसी तरह विकास कार्य जारी रहेंगे।

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now