पीलीभीत हाईवे पर ट्रक-ईरिक्शा की टक्कर, दो मजदूरों की मौत, दो गंभीर

 

बरेली। पीलीभीत हाईवे पर गुरुवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा थाना हाफिजगंज क्षेत्र में राजश्री कॉलेज के सामने हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने एक ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी।
थाना नवाबगंज क्षेत्र के रिछोला किफायत उल्ला निवासी सलीम (35) पुत्र आजाद हुसैन, हाशिम (35) पुत्र हमदाद हुसैन, नसरुद्दीन (36) पुत्र शमशाद और नवाबगंज क्षेत्र के यासीन नगर निवासी रईस अहमद उर्फ मजले (34) पुत्र सल्लन रोज की तरह मजदूरी के लिए ई-रिक्शा से रिठौरा जा रहे थे। तभी राजश्री कॉलेज के सामने पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि सलीम और हाशिम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि नसरुद्दीन और रईस अहमद गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया, वहीं दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ट्रक चालक की तलाश में जुटी है ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now