दो शातिर अपराधियों को अवैध तमंचों सहित दबोचा, हथियार व कारतूस बरामद

 

बरेली। थाना बहेड़ी पुलिस ने नववर्ष की रात्रि में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को अलग-अलग स्थानों से अवैध असलाह और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक 315 बोर और एक 12 बोर का नाजायज तमंचा तथा दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
थाना प्रभारी ने बताया कि देर रात नववर्ष के मद्देनज़र शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पहली टीम ने रामलीला ग्राउंड कस्बा बहेड़ी से इब्राहिम पुत्र मोहम्मद नसीम, निवासी मोहल्ला इस्लामनगर, बहेड़ी को पकड़ा। उसके पास से एक 315 बोर तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। दूसरी टीम ने ग्राम गरीबपुरा मोड़ से ग्राम आखा जाने वाले रास्ते से जलीस पुत्र एजाज, निवासी मोहल्ला तलपुरा (हाल पता होली चौराहा, बहेड़ी) को गिरफ्तार किया, जिसके पास से एक 12 बोर तमंचा और एक जिंदा कारतूस मिला।
दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर लिए गए हैं और उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे तमंचे अपनी सुरक्षा के लिए रखते थे।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार दोनों अभियुक्त शातिर अपराधी हैं और इनके खिलाफ पूर्व में भी आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस, चोरी, आबकारी, गौवध व पशु क्रूरता अधिनियम सहित कई मुकदमे दर्ज हैं।
इस कार्रवाई को थाना बहेड़ी पुलिस की दोनों टीमों ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया, जिनमें उप निरीक्षक शिव कुमार मिश्र, अंकित बघेल, श्रीनाथ शर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now