डबल मर्डर से सनसनी, बेटे ने इको कार से कुचलकर पिता सौतेले भाई की कर दी हत्या

डबल मर्डर से सनसनी, बेटे ने इको कार से कुचलकर पिता सौतेले भाई की कर दी हत्य

 

बरेली। थाना फरीदपुर क्षेत्र के गांव ढकनी रजपुरी में मंगलवार सुबह डबल मर्डर की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। जमीन के विवाद में सिरफिरे युवक ने इको कार से अपने ही पिता और सौतेले भाई को बेरहमी से कुचलकर मार डाला। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

मृतकों की पहचान हाजी नन्हे और उनके बेटे मिसरयार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार आरोपी मकसूद, जो हाजी नन्हे की दूसरी पत्नी का बेटा है, परिवार में डेढ़ बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार सुबह गुस्से में आए मकसूद ने इको कार से अब्बा और सौतेले भाई को रौंद डाला, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही फरीदपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आरोपी मकसूद की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। हत्या की यह दिल दहला देने वाली घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

6 thoughts on “डबल मर्डर से सनसनी, बेटे ने इको कार से कुचलकर पिता सौतेले भाई की कर दी हत्या”

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now