
बरेली। रात के समय तेजी से आ रही एक कार ने सड़क किनारे काम कर रहे चार बच्चों को टक्कर मार दी जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई दो ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया चौथे बच्चे की हालत भी नाजुक बनी हुई है।
शाही थाने के गांव आनंदपुर में बीती रात हुई सड़क दुर्घटना में शाही के गांव बकैनिया धीरपुर निवासी 14 वर्षीय मोहित पुत्र कल्याण सिंह , 15 वर्षीय सचिन पुत्र गंगाराम और 14 वर्षीय रोहित पुत्र महेंद्र सिंह की मौत हो गई जबकि गांव का ही रहने वाला 14 वर्षीय संजीव पुत्र हरिद्वारी लाल गंभीर रूप से घायल हो गया मृतक बच्चों के घर वालों ने बताया कि दुर्घटना के शिकार सभी बच्चे आनंदपुर स्थित शिवा बैंड में काम करते थे और कल शाम को सभी बच्चे शिवा बैंड के साथ फिदाई पुर गांव में बैंड बजाने के लिए गए थे। बारात चढ़ने के बाद देर रात सभी बच्चे एक साथ आनंदपुर गांव पहुंचे और बैंड की दुकान के सामने खड़े होकर अपना सामान ठीक से रखने की कोशिश कर रहे थे इसी दौरान धनेटा से शीशगढ़ की ओर जा रही है तेज रफ्तार ईको कार ने अचानक बेकाबू हो गई और चार बच्चों को टक्कर मारने के बाद बैंड की ठेली से टकराकर तेजी से फरार हो गई लेकिन कुछ चलने के बाद लोगों ने कार को रोक लिया है उसका चालक मौका देखकर फरार हो गया घटना की सूचना मिलते ही गांव वालों की भीड़ मौके पर लग गई गांव वालों ने घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की कोशिश की लेकिन मोहित की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि सचिन और रोहित ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया जबकि घायल संजीव की हालत भी नाजुक बनी हुई है सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार को कब्जे में ले लिया और कार्रवाई शुरू कर दी एक ही गांव के तीन बच्चों की मौत के बाद गांव में मातम पसर गया।









6 thoughts on “बारात चढ़ा मजदूरी कर आ रहे चार बच्चों को कार ने मारी टक्कर तीन की मौत, एक घायल”
Trying to find a reliable link for Xin88 and found xin88link! Hopefully, I will get lucky. Check them out at: xin88link
Betso88 legit or not, that’s the question! Been burned before, so gotta do my research. Anyone got the inside scoop on betso88legitornot? Is it the real deal or a scam?
Bongdasoo is a solid source for my football news. I always check it to get latest news. Highly recommend it to anyone who wants soccer information Check bongdasoo now.
Been playing at vip games for a while now and I gotta say, the selection is pretty awesome. Always something new to try, you know? Check it out vip games
Logging into win888betlogin is super easy. I appreciate sites that don’t make you jump through hoops to start playing. That’s a win in my book win888betlogin
001gamebet is a pretty interesting site. Lots of different options to choose from, which is always a plus for me. Worth checking out if you are looking for something new 001gamebet