मुड़िया अहमदनगर के लोगों के साथ बसपा नेताओं ने एडीजी से की मुलाकात

मुड़िया अहमदनगर के लोगों के साथ बसपा नेताओं ने एडीजी से की मुलाका

बरेली। इज्जत नगर थाना क्षेत्र के मुड़िया अहमदनगर गांव में 31 मार्च की रात दो पक्षों में विवाद हो गया था. इसके बाद पुलिस की तरफ से क्रॉस रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच पड़ताल की जा रही है. मंगलवार को बसपा के जिला अध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह जिला उपाध्यक्ष तौफीक प्रधान जिला संयोजक बी आर सागर गांव के मुस्लिम पक्ष के लोगों को लेकर एडीजी कार्यालय पहुंचे. नेताओं ने एडीजी से मुलाकात करके कहा कि गांव के दूसरे पक्ष ने मुस्लिम परिवारों के घर में घुसकर मारपीट करने के साथ फायरिंग की थी जिसमें कई लोग घायल हुए थे. आरोप है की पुलिस ने दूसरे पक्ष से मिलकर मुस्लिम पक्ष की रिपोर्ट ना लिखकर अपनी तरफ से क्रॉस रिपोर्ट दर्ज कर दी है. प्रार्थना पत्र देकर एडीजी से मांग की गई है कि मुस्लिम पक्ष के जिन लोगों के चोट आई है उनका मेडिकल कराकर उनकी तरफ से हमला करने वाले लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएं. इसके साथ ही इज्जत नगर पुलिस पर आरोप लगाए गए हैं कि वह आरोपियों का साथ दे रही है जिससे दूसरे पक्ष में दहशत बनी हुई है लोग अपने मकान बंद करके बाहर चले गए हैं। प्रार्थना पत्र मिलने के बाद एडीजी ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर रिपोर्ट मांगी है. जिला उपाध्यक्ष तौफ़ीक प्रधान ने कहा कि पुलिस सिर्फ मुस्लिम परिवारों के घर दबीश दे रहें है. जिससे पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है लोगों की फसल तैयार है लेकिन पुलिस की दहसत की वजह से वह फसल नहीं कट पा रहे हैं।

6 thoughts on “मुड़िया अहमदनगर के लोगों के साथ बसपा नेताओं ने एडीजी से की मुलाकात”

  1. 8dayvina, nghe quen quen ta? Hình như có thằng bạn hay chơi ở đây thì phải. Để thử vào xem có gì hay ho không đã. Có khi lại được giới thiệu vài kèo thơm. Give it a shot 8dayvina.

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now