झूठी लूट का पुलिस ने किया असली खुलासा

बरेली । लूट का झूठा मुकदमा दर्ज करने वाले साले बहनोंई को पुलिस ने सोमवार को जांच के बाद गिरफ्तार करते हुए लूट में दिखाई गई रकम और अन्य सामान बरामद कर लिया।
झूठी लूट की यह घटना थाना भोजीपुरा इलाके सेमी खेड़ा की है। यहां के रहने वाले शिवचरण ने उत्तराखंड के हल्द्वानी कस्बे के रहने वाले अपने साले हरिओम के साथ बड़ा ड्रामा किया है। दरअसल शिवचरण ने अपनी गांव की जमीन गांव के ही नोनी राम किसान को आध बटाई पर दी हुई थी। जिसमें तय हुआ था फसल की कीमत आधी आधी होगी। हाल ही में धान की फसल करीब 50 कुंतल पैदा हुई थी। जिसे सरकारी धान खरीद केंद्र पर बेच दिया गया। सरकारी नियम के मुताबिक धान का पैसा जमीन का मालिक होने के नाते शिवचरण के खाते में लगभग 1 लाख रुपया पहुंच गया। खाते में पैसा पहुंचते ही शिवचरण की नियत खराब हो गई। इसके बाद शिवचरण ने अपने साले हरिओम के साथ मिलकर लूट का ड्रामा रच दिया। और 6 जनवरी को बैंक जाकर पहले ₹70000 निकाले फिर बैंक से दूर खड़े साले के पास जाकर उसे दे दिए। और अपने साथ लूट लूट चिल्लाने लगा। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शिवचरण की शिकायत पर थाना भोजीपुरा में अज्ञात लोगों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्जकर लिया।
और करीब एक सप्ताह तक चली जांच के बाद आज पुलिस ने असली खुलासा कर दिया है। शिवचरण पहले तो पुलिस को गुमराह करता रहा लेकिन जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो शिव चरण टूट गया। और उसने साल के साथ गढ़ी गई लूट के झूठी कहानी का खुलासा कर दिया। फिलहाल अबू पुलिस में दोनों से 70000 रुपए बरामद करने के साथ ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

 

3 thoughts on “झूठी लूट का पुलिस ने किया असली खुलासा”

  1. Downloaded the M88 app recently. Setup was a breeze, and the interface is smooth as butter and very easy to use. Definitely recommend giving it a shot if you want betting at your fingertips. Get your hands on it: m88app

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now