पुलिस ने 16 लाख कीमत के 94 मोबाइल किए बरामद , मोबाइल मालिकों

को सौंपे

बरेली। पुलिस ने एक बड़ा अभियान चलाते हुए 94 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइल की कीमत करीब 16 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने यह सफलता CEIR पोर्टल और सर्विलांस तकनीक की मदद से हासिल की। सभी बरामद मोबाइलों को पुलिस अधीक्षक दक्षिणी द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में उनके असली मालिकों को सौंप दिए।
बरेली जनपद की पुलिस ने सर्विलेंस सेल से 34 मोबाइल , थाना भमोरा पुलिस ने 6 मोबाइल , कोतवाली पुलिस ने 6 मोबाइल , सीबी गंज पुलिस ने 5 मोबाइल , भुता ने 5 मोबाइल ,शेरगढ़ ने 5 मोबाइल,इज्जत नगर ने 4 मोबाइल , बारादरी ने 3 मोबाइल ,शीशगढ़ ने 2 मोबाइल , शाही ने 2 मोबाइल , नवाबगंज ने 2 मोबाइल , आंवला ने 2 मोबाइल , बहेड़ी ने 2 मोबाइल , फतेहगंज वेस्ट ने 2 मोबाइल , सुभाष नगर ने 2 मोबाइल , किला ने 2 मोबाइल , कैंट ने 2 मोबाइल , बिथरी चैनपुर 2 मोबाइल और मीरगंज , प्रेमनगर , फरीदपुर, हाफिजगंज, बिशारत गंज , अलीगंज ने एक एक मोबाइल बरामद किए है। मोबाइल मालिक अपने मोबाइल पाकर पुलिस का धन्यवाद किया।

 

6 thoughts on “पुलिस ने 16 लाख कीमत के 94 मोबाइल किए बरामद , मोबाइल मालिकों”

  1. Just spent some time spinning on abc8slot. Honestly, not bad! Graphics are clean, and I even snagged a couple of small wins. Worth a look if you’re a slots fan. Try your luck here: abc8slot

  2. Had a look at 13wim this weekend. The site’s easy to navigate, which is a bonus. Not the biggest variety of games I’ve seen, but what they’ve got is pretty solid. Give it a try! 13wim

  3. Just downloaded the bc777apk. Installation was smooth. Gotta say, the mobile experience is pretty good! Seems convenient for playing on the go. Worth grabbing if you’re into that. Download it here: bc777apk

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now