नगर निगम कर्मचारियों ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को हटाने की मांग की

बरेली। नगर निगम के कर्मचारियों ने उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के अध्यक्ष मिशन पाल सिंह के नेतृत्व में नगर निगम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया और नगर स्वास्थ्य अधिकारी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि नगर स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारियों का शोषण कर रहे हैं और जो गाड़ियों के ड्राइवर हैं उन पर अतिरिक्त तेल की कटौती उनकी वेतन से की गई है वह सरासर गलत है नगर स्वास्थ्य अधिकारी किसी की नहीं सुनते कर्मचारियों का शोषण कर रहे हैं हम सब लोग इसी उद्देश्य से नगर निगम कार्यालय पर बाहर जाकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं राजेश कुमार ने बताया कि उन्होंने अतिरिक्त डीजल 3 माह का इनके ऊपर निकाल दिया है और इस कटौती वेतन से की जा रही है जिसे हम सभी लोग विरोध करते हैं और विरोध करते रहेंगे नगर स्वास्थ्य अधिकारी भ्रष्ट है कि ऐसा भ्रष्ट अधिकारी कभी नहीं आया और हम किसी भी कीमत पर अपनी कटौती नहीं होने देंगे आज हमारा ढलाव पर कोई काम नहीं हुआ हम ढ़लावो पर कोई सफाई नहीं करेंगे और कल भी हम अपना विरोध प्रदर्शन करते रहे कोई काम नहीं करेंगे जब तक नगर स्वास्थ्य अधिकारी को हटाया नहीं जाता है। तबतक कार्य बहिष्कार कर हड़ताल जारी रहेगी।

3 thoughts on “नगर निगम कर्मचारियों ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को हटाने की मांग की”

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now