युवक पर फयरिंग करने के मामले में एक नामज़द, तीन आज्ञात पर मुकदमा

 

बहेड़ी। ज़मीन पर कब्ज़े को लेकर युवक पर की गई फयरिंग के मामले में पुलिस ने एक युवक को नामज़द करते हुए तीन आज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित का कहना है कि उसकी पुश्तैनी ज़मीन का पारिवारिक विवाद चल रहा है जिसका फायदा उठाकर माफिया लोग उसकी ज़मीन पर कब्ज़ा करना चाहते हैं।

 

 

थाना बहेड़ी के ग्राम बहादुरगंज निवासी मुबारक हुसैन पुत्र रिफाकत हुसैन का कहना है कि उसकी पुश्तैनी ज़मीन पर कब्ज़ा करने की नियत से फरहत खान पुत्र मो0 अली खान निवासी 281 फेस 2, पीलीभीत वाईपास रोड़, फाईक इन्कलेव बरेली अपने एक अन्य साथी के साथ उसके खेत पर जा पहुंचा। इसके बाद गांव के रहने वाले एक युवक के मोबाइल से फोन करके उसे खेत पर बुलवा लिया। जब वह खेत पर पहुंचा तो फरहत खान ने उसे देखते ही गंदी गन्दी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा।

 

 

इसके बाद उसने उसे जान से मारने की नियत से अपनी जेब से पिस्टल निकालकर उसकी तरफ फायर कर दिया। फिर उसने दोबारा से कारतूस डालकर उसे जान से मारने की नियत से फायर कर दिया जिसमे वह बाल-बाल बच गया। तीसरी बार वह कारतूस डालने लगा जिसपर उसने खेत से भाग कर अपनी जान बचाई। मौके पर फरहत खान के और 2 साथी भी मोटरसाइकिल से फायरिंग करके भाग गए जबकि फरहत खान व उसका एक साथी कार में बैठकर भाग गए। से आये थे। शिकायत के बाद पुलिस ने फरहत खान पुत्र व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

3 thoughts on “युवक पर फयरिंग करने के मामले में एक नामज़द, तीन आज्ञात पर मुकदमा”

  1. Alright, checked out mmwin99pro and gotta say, the slots were pretty smooth. Not a huge fan of the bonus system, felt a bit grindy, but overall a decent experience. Give it a shot, might get lucky! Check ’em out here: mmwin99pro

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now