गंगा स्नान करके घर जाते समय कार ने मारी टक्कर एक की मौत ,दो घायल

बरेली। रामगंगा से स्नान करके तीन युवक घर जाते समय रास्ते में कार ने टक्कर मार दी जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, घायलो को अस्पताल पहुंचाया डॉक्टर ने एक को मृत्यु घोषित कर दिया दो का इलाज चल रहा है।थाना भुता क्षेत्र के गांव बंजरिया निवासी 20 वर्षीय अंकित गंगवार पुत्र फतेह चंद साथ में 24 वर्षीय संजीव पुत्र मोहनलाल और मोहनलाल का बेटा मोटरसाइकिल से रामगंगा कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान करने गए थे शाम को वापस आते समय रास्ते में थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र के गांव कमुआ के पास कार ने टक्कर मार दी जिसमें अंकित गंगवार, संजीव और उसका बेटा तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल भेजा , डॉक्टर ने अंकित गंगवार को मृत घोषित कर दिया ।अंकित गंगवार इंटर का छात्र था। संदीप और उसके बेटे का इलाज चल रहा है । परिजनों ने  बताया कि कार  को पकड़ लिया गया है । अंकित 6 बहन भाई थे भाइयों में सबसे छोटा था । घटना के बाद se मां प्रेमा देवी सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम को भेजा।

3 thoughts on “गंगा स्नान करके घर जाते समय कार ने मारी टक्कर एक की मौत ,दो घायल”

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now