गौसिया  का कातिल गिरफ्तार, जेल भेजा

बहेड़ी। चाकू से पत्नी को मौत के घाट उतरने वाले पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्रेम विवाह करने वाले युवक ने मामूली सी बात पर पत्नी को चाकू से वार करके मौत के घाट उतर दिया था।
गौसिया हत्याकांड में पुलिस ने कातिल शौहर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामूली सी बात पर पति ने पत्नी पर सब्जी काटने वाले चाकू से पत्नी पर प्रहार कर दिया था जिससे उसकी मौत हो गई थी।

 

 

पुलिस ने मृतका के पिता इजरार की तरफ से शौहर नन्द नन्दोई सहित छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज़ कर ली थी। मृतका के पिता इसरार अहमद ने दहेज़ में साढ़े 3 लाख रूपये न देने पर पति शाहिद उर्फ भूरा पुत्र अज़ीज़ अहमद,जेठ ऐजाज अहमद पुत्र अज़ीज़ अहमद , नंदोई तौफीक अहमद पुत्र ,नंद सबीना पत्नी तौफ़ीक़ अहमद , शब्बू पुत्र एजाज अहमद निवासीगण मोहल्ला टांडा व नंद सीमा निवासी जोखपुर के खिलाफ दहेज़ हत्या का मुकदमा दर्ज़ कराया था। पुलिस ने इस मामले में गौसिया के कातिल पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now