दीपक मेरे सुहाग का हमेशा जलता रहे,जलता रहें: सुहागिन महिलाओं ने मनाया करवाचौथ का त्योहार

 

मीरगंज। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चौथ को सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु और सलामती के लिए करवा चौथ का त्योहार बड़े उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर महिलाओं ने दिनभर निर्जल व्रत रखकर शाम को चांद के दर्शन के बाद विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की और अर्घ्य देकर व्रत का समापन किया।सज-धजकर तैयार महिलाओं ने चांद को चलनी से निहारकर पूजा की और फिर अपने सुहाग की आरती उतारी। चांद के दर्शन के बाद पतियों के हाथों से पानी पीकर उपवास तोड़ा और अन्न ग्रहण किया।

 

 

 

मीरगंज के साथ-साथ आसपास के इलाकों जैसे शाही, दुनका और शीशगढ़ में भी महिलाओं ने इस पर्व को उल्लास के साथ मनाया।गांव चुरई दलपतपुर में रेखा दिवाकर, अंजू मीरगंज कस्बा में पूनम शर्मा,पूनम गुप्ता,,स्वाति और रोशनी गुप्ता ने करवा चौथ पर व्रत रखने का संकल्प लिया और उनके साथ सैकड़ों अन्य महिलाओं ने भी इस परंपरा का पालन करते हुए पूरे दिन निर्जल उपवास रखा। सभी ने चंद्र दर्शन और पूजन के बाद ही व्रत का पारण किया।

 

 

पति के हाथों जल ग्रहण करने के बाद महिलाओं ने पर्व का समापन किया। इस पर्व के जरिए उन्होंने अपने रिश्ते की मिठास और अपने सुहाग के प्रति प्रेम और समर्पण को प्रकट किया। जगह-जगह करवाचौथ के आयोजन ने पारंपरिक और सांस्कृतिक धरोहर की झलक दिखाई, जहां परिवारों ने मिलकर इस पवित्र अवसर को हर्षोल्लास के साथ मनाया।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now