



बहेड़ी। महर्षि वाल्मीकि जयंती पर नगर में बैंड बाजे के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में शामिल लोग बैंड बाजे की धुन पर झूमते हुए चल रहे थे। शोभा यात्रा में मनमोहक झाँकियां और रथ पर सवार लव कुश के स्वरूप लोगों का मन मोहते हुए चल रहे थे।
शुक्रवार की शाम नगर के मोहल्ला शेखूपुर होली चौराहा से महर्षि बाल्मीकि जयंती पर वाल्मीकि युवा संघ समिति के तत्वाधान में नगर में शोभायात्रा निकाली गई। भाजपा नेता राहुल गुप्ता ने महर्षि बाल्मीकि के चित्र की आरती उतारकर और दीप प्रज्वलित कर शोभा यात्रा का शुभारंभ किया। शोभा यात्रा में बैंड बाजो की धुन बज रही थी और मनमोहक झांकियां और लव कुश के स्वरूप रथ पर सवार थे।
शेखूपुर होली चौराहा से शुरू हुई शोभा यात्रा गणेश गेट, तिकोनी दुकान से बाजार होते हुए वापस होली चौराहा पहुंचकर समाप्त हो गई। इस अवसर पर छोटे लाल वाल्मीकि, सचिन वाल्मीकि, सनी रिसीबल, संजू वाल्मीकि, अभिषेक दिवाकर, अर्जुन वाल्मीकि मौजूद रहे।कोतवाल संजय तोमर, चौकी इंचार्ज सनी चौधरी पुलिस बल के साथ चल रहे थे।