मीरगंज सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या तीन हुई , अस्पताल में बुजुर्ग महिला की भी मौत

बरेली । मीरगंज थाना क्षेत्र में बीते शनिवार को हुए सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या 2 से तीन हो गई है। बीती रात घटना में घायल हुए बुजुर्ग महिला की शहर के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि फातमा मीरगंज की सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई थी । बीती रात उनकी नवोदय अस्पताल में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
मीरगंज में यह हुई थी घटना
 मीरगंज ओवर ब्रिज के पास शनिवार को  दर्दनाक सड़क हादसा हुआ था जिसमें महिला  रजिया और उसके एक  वर्षीय पुत्र अमन की मौत हो गई थी साथ ही अन्य  दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे ।बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र के  सलीम अपनी मां फातिमा, पत्नी रजिया और बेटे अमन के साथ रामपुर जनपद के मिलक में एक शादी समारोह में जा रहे थे। तभी  मीरगंज ओवर ब्रिज के पास पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी थी ।टक्कर इतनी भयंकर थी कि अमन की मौके पर ही मौत हो गई थी  जबकि सलीम और रजिया गंभीर रूप से घायल हो गए थे।  सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मीरगंज में भर्ती कराया  था । वहां डॉक्टरों ने अमन को मृत घोषित कर दिया।रजिया और सलीम की गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था , पर इलाज के दौरान रजिया ने दम तोड़ दिया।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now