हार्टमैन मेले में महामहिम संतोष गंगवार ने की शिरकत

बरेली। उत्तर भारत की प्राचीन रामलीलाओं में शामिल चौधरी तालाब की रामलीला कार्यक्रम में शामिल होने के लिए झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार बरेली पहुंचे । उन्होंने मंच से बैठकर आम आदमियों की हार्टमैन ग्राउंड में चल रहे रावण दहन के कार्यक्रम को देखा । हार्टमैन ग्राउंड में आयोजित मेले में शहर के बड़े नाम शामिल हुए साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार के वन मंत्री डॉक्टर अरुणकुमार सक्सेना भी शामिल हुए । उन्होंने हार्टमैन ग्राउंड से सभी को दशहरे की शुभकामनाएं दी साथ में जमकर भगवान श्री राम की जय के नारे लगाए ।

 

 

वही झारखंड के राज्यपाल ने भी मंच से मेले में आये भगवान राम के भक्तों को भी दशहरे की शुभकामनाएं दी। मीडिया से बातचीत करते हुए महामहिम संतोष गंगवार ने कहा यहां उत्तर भारत की सबसे प्राचीन रामलीला का करीब 450 वर्ष से मंचन होता है। हम सभी को भगवान राम के गुणों एवं आचरण से सीखना चाहिए। जितना हम भगवान राम से सीखएँगे उतना हम आगे बढ़ेंगे , जैसा कि वह समझते है। उन्होंने रामलीला कमेटी को भव्य आयोजन के लिये तारीफ की साथ में सभी को दशहरे की अपने ओर से शुभकामनाएं दी।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now