नवाबगंज में सड़क हादसे में घायल महिला की मौत

बरेली । नवाबगंज थाना क्षेत्र में रोड पार कर रही एक महिला को  बाइक सवार ने टक्कर मार दी जिसमें महिला की मौत हो गई । जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को महिला सुशीला गंगवार अपने एक घर से दूसरे घर पर जाने के लिए रोड पार कर रही थी तभी तेजी से आ रहे बाइक सवार ने महिला को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और बाद में उसकी मौत हो गई।
सुशीला के बेटे गौरव ने बताया कि उसकी मां रोड पार करके अपने दूसरे घर पर जा रही थी तभी एक बाइक सवार ने उन्हे टक्कर मार दी , जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई । उनके द्वारा 108 को एम्बुलेंस के लिये बुलाया गया कि लेकिन घटना के दो घंटे बाद तक एम्बुलेंस नहीं पहुंची इसके बाद गांव के एक व्यक्ति का वाहन लेकर वह अपनी मां सुशीला को बरेली के अस्पताल लेकर आ रहे थे तभी रास्ते में उनकी मां ने दम तोड़ दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नवाबगंज पुलिस ने बताया कि जयनगर की एक महिला की सड़क हादसे में मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। साथ ही मोटरसाइकिल के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now