कश्मीर -हरियाणा का एग्जिट पोल गलत , हरियाणा में भाजपा की बनेगी सरकार : मंत्री धर्मपाल सिंह

बरेली । उत्तर प्रदेश सरकार के पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने बरेली में पत्रकारों से बातचीत में हरियाणा और कश्मीर चुनाव पर आये एग्जिट पोल को गलत बताया है । उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि धारा 370 हटने के बाद से कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। कश्मीर की जनता उद्योग और विकास से जुड़ी हुई है।कश्मीर चुनाव में निश्चित ही भाजपा को धारा 370 हटने का लाभ मिलेगा। हरियाणा में निश्चित ही आएगी। वही पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने आवारा पशुओं पर बयान देते हुए कहा कि  प्रदेश में पशुगणना दोबारा से शुरू होने जा रही है। इस बार हाइवे किनारे बसे गांवो में  पशओं को  रेडियम बेल्ट पहनाई जाएगी ।
रेडियम बेल्ट से हाइवे पर होने वाले एक्सीडेंट से बचाव होगा । उन्होंने अपनी बात को विस्तार से बताते हुए कहा कि पशु और खेती एक दूसरे के पूरक है। वहीं यूपी में एक बड़ी समस्या है कि जब तक पशु दूध देता है तब तक पशुपालक उसे अपने पास रखता है। जब वह दूध देना छोड़ देता है तो वह उसे छोड़ देता है। इस समस्या को लेकर हाइवे किनारे बसे गांव के पशुओं को रेडियम की बैल्ट पहनाई जाएगी । इससे दो फायदे होंगे सड़क हादसे में पशु घायल नहीं होंगे साथ ही वाहन चालक भी सुरक्षित रहेंगे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now