धौरेरा माफी और पहाड़गंज के बीच नकटिया नदी पर पुल बनवाने की मांग की

 

बरेली । ब्लॉक बिथरी चैनपुर क्षेत्र के ग्राम धौरेरा माफी और पहाड़गंज के बीच नकटिया नदी पर पुल बनवाने की मांग करते हुए क्षेत्रवासियों ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन दिया। ग्राम प्रधान पति राकेश पटेल ने कहा कि ग्राम-धौरेरा माफी के पूर्व में नकटिया नदी है और नदी के दूसरी पार ग्राम पहाड़गंज, अब्दुल्लापुर, कलारी, अहलादपुर, रूपापुर आदि दर्जनों गाँव हैं। ग्राम धौरेरा माफी के कृषि रकवे में महानगर टाउनशिप एवं तमाम आवासीय विकसित कालोनी स्थापित हो चुकी हैं और यह ग्राम बरेली शहर से सटा हुआ स्थित होने के कारण, बरेली शहर का भाग हो चुका है और निकट भविष्य में नगर निगम में शामिल होना सम्भावित है।

 

 

नकटिया नदी के पूर्व में स्थित ग्राम पहाड़गंज आदि दर्जन ग्रामों से स्वयं निर्मित कच्चा रपटा से ग्रामीण एवं स्कूली बच्चे प्रतिदिन धौरेरा माफी से होते हुए शहर में आते हैं। पूर्व में बरसात में बाढ़ के समय इस रास्ते पर बच्चों के डूबने से दुखद मृत्यु की घटना घटित हो चुकी है।
ग्रामवासियों ने मांग की है कि ग्राम धौरेरा माफी से पहाड़गंज आदि ग्रामों के बीच सीधा सम्पर्क मार्ग हेतु नकटिया नदी पर पुल बनाया जाए। ज्ञापन देने बालो में राकेश पटेल , प्रेमपाल , मनोज पटेल , धर्मपाल पटेल , कुंवर बहादुर राठौर , नीतीश पटेल , मनजीत सिंह , सतीश सिंह , आकाश , अरुण कुमार , राजनेश कुमार , देवेंद्र सिंह , रूपेंद्र सिंह , सुधीर सिंह, राकेश शर्मा , रवि सिंह मनु सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now